महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1अगस्त। पीएमश्री सेजेस तुमगांव के कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने एक शैक्षिक भ्रमण के तहत बिलासपुर के डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्लैनेटोरियम और कानन पेंडारी का दौरा किया।
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लैनेटोरियम में छात्रों ने अंतरिक्ष की रोमांचक यात्रा का अनुभव किया। वहां आयोजित लेजर प्रोजेक्शन शो के माध्यम से उन्हें तारों, ग्रहों और ब्रह्मांड के रहस्यों की जानकारी से अवगत हुए। इसके बाद छात्रों ने कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क का दौरा किया। जहां उन्होंने विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों और जैव.विविधता के बारे में जाना। प्राचार्य एल. कुरिल ने कहा कि उक्त भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को विज्ञान और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। छात्रों ने भ्रमण को रोचक और ज्ञानवर्धक बताया।
भ्रमण का नेतृत्व प्राचार्य एल.कुरिल ने किया। जिसमें शिक्षक आईएल साहू, केआर साहू, अश्विनी धीवर, तिलक शर्मा, पवन कुमार डड़सेना,हेमलता साहू, सविता ध्रुव, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, सत्यम पांडे, सागर झा, नवीन के. दास, लक्ष्मी नारायण साहू, डोलेश होता, लोकेश साहू, भारती भार्गव, लिली मजखंड और प्रगति साहू शामिल थे।