महासमुन्द
पालिकाध्यक्ष ने आमजनों की समस्याएं सुनी
31-Jul-2025 4:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,31जुलाई। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पालिका दफ्तर में जनदर्शन के माध्यम से आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।
साथ सभी समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों से राशन कार्ड, नल कनेक्शन, वृद्धा पेंशन, नाली निर्माण, सफाई व मूलभूत समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
श्री साहू ने समस्त आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त विभाग प्रभारी गण व बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे