महासमुन्द

बागबाहरा प्री मैट्रिक छात्रावास से छटवीं का छात्र भाग, कुछ घंटों बाद पकड़ाया
31-Jul-2025 3:55 PM
बागबाहरा प्री मैट्रिक छात्रावास से छटवीं का छात्र भाग, कुछ घंटों बाद पकड़ाया

महासमुंद,31जुलाई। बागबाहरा स्थित प्री-मैट्रिक आदिवासी के बालक छात्रावास से बुधवार को एक छात्र के भागने की फिराक में था कि पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि छात्र कल दोपहर से ही गायब था। इसी बीच हॉस्टल के बाहर सामान लेने गए छात्रों ने उसे देखा और हॉस्टल अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

मालूम हो कि छठवीं कक्षा में पढऩे वाला छात्र हॉस्टल से भाग रहा था। यह छात्र बागबाहरा के वनांचल गांव से यहां रह कर पढ़ाई करने के आया है। सुबह ही उनके परिवार वाले भी छात्र से मिलने आए थे। उसके बाद छात्र दोपहर में हॉस्टल से भाग निकला। हालांकि बाद में पकड़ा गया। खंड प्रभारी बागबाहरा आदिम जाति कल्याण विभाग के मनोज चौधरी से इस विषय में बताया कि बच्चे के पालक उनसे मिलने आए थे, तभी बच्चा उनके साथ जाने की जिद कर रहा था। उनके पालक चले गए तो बच्चे ने भी वहां से भागने की कोशिश की होगी। इस तरह से बर्ताव नए बच्चों में अक्सर होता है।

छात्रावास अधीक्षक के मुताबिक हॉस्टल के छात्रों की मदद से बालक को पकड़ लिया गया और परिजनों को सौंपा गया है। इस प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास में कुल 42 बच्चे रहते हैं जो यहां रहकर अपनी शिक्षा लेते हैं।

हॉस्टल से छात्र के भाग निकलने और पकड़े जाने की खबर के बाद छात्रावास की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्टेट हाईवे 353 के किनारे यह हॉस्टल स्थित है। यहां एक अधीक्षक हैं। तीन चपरासी रहते हैं जो अलग-अलग शिफ्ट में अपनी उपस्थिति देते हैं। हॉस्टल में नए बच्चे के आने से इस तरह से बच्चें हरकत करते हैं। बाद में बच्चे संभल जाते हैं। इसमें ऐसी कोई डरने की बात नहीं है।


अन्य पोस्ट