महासमुन्द
गांजा तस्करी, 12 साल कैद
31-Jul-2025 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 31 जुलाई। मादक पदार्थ गांजा परिवहन के मामले में अपराध दोष सिद्ध होने पर एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश संघपुष्पा भतपहरी ने मप्र के सिहोर के वार्ड नंबर 8 निवासी मुकेश बंजारा 39 साल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी,11सी के तहत 12 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1 लाख रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर एक वर्ष का सश्रम कारावास पृथक से भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार 12 जुलाई 24 को कोमाखान थाना क्षेत्र के पुलिस पार्टी रात्रि पेट्रोलिंग एवं जुर्म पतासाजी के लिए घोयनाबाहरा, सुअरमाल, चंदरपुर की ओर रवाना हुए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे