महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जुलाई। सरायपाली स्थित छग स्टेट पावर डिस्ट्री.कं. लि.वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम मुण्डपहार में लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने कॉयल एवं ऑयल की चोरी 24-25 जुलाई की दरम्यानी रात कर ली। कनिष्ठ अभियंता कोमल साहू की रिपोर्ट पर बलौदा पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305 ई के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। प्रार्थी कनिष्ठ अभियंता कोमल साहू ने पुलिस को बताया कि बलौदा वितरण केन्द्र अंतर्गत ग्राम मुण्डपहार में नाला किनारे 24 एवं 25 जुलाई की मध्यरात्रि को 25 के.वी.ए.ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर द्वारा ट्रांसफार्मर को खंभे से गिराकर ट्रांसफार्मर के कायल,ट्रांसफार्मर ऑयल इत्यादि चोरी कर ली है। इससे उक्त ट्रांसफार्मर उपयोग लायक नहीं रहा। जिससे विद्युत कंपनी को 30 हजार रुपए की आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।