महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,30जुलाई। स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अनुसूया अग्रवाल ने स्वागत भाषण की कड़ी में छात्रों को देशभक्ति, कर्तव्य निष्ठा और सेवा भावना के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय में कार्यरत लैब टेक्नीशियन भूतपूर्व सैनिक शेषनारायण साहू का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत, अभिनंदन किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने अपने पुराने अनुभवों को साझा किया और बताया कि किस तरह से अनुशासित होकर हम देश की सुरक्षा व एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण में अपना योगदान दें सकते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रा. प्रतिमा चंद्राकर हिंदी, रवि देवांगन अर्थशास्त्र, तरुण कुमार बांधे वाणिज्य, जगतारण बघेल लैब टेक्नीशियन, नानक साहू कंप्यूटर ऑपरेटर समेत समस्त छात्र.छात्राएं उपस्थित रहे।