महासमुन्द
गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार
30-Jul-2025 4:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 जुलाई। महासमुंद कोतवाली पुलिस ने महासमुंद के नयापारा निवासी एक युवक को गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी अपने घर के सामने थैले में गांजा रखकर बिक्री कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड.8 नयापारा में अशोक यादव अपने घर के पोर्च में बैठकर गांजा बेच रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस मौका स्थल पहुंचकर अशोक यादव को पकड़ा। उसके पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला की तलाशी लेने पर उसमें 2.911 किलोग्राम गांजा मूल्य 42165 रुपए मिला।
साथ ही एक छोटा इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जिसमें वह गांजा तौलकर बेचता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे