महासमुन्द

विधायक के हाथों छात्र-छात्राओं को मिली पुस्तकें
30-Jul-2025 4:28 PM
विधायक के हाथों छात्र-छात्राओं को मिली पुस्तकें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,30जुलाई। मंगलवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा स्थानीय शासकीय डीएमएस हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया। साथ ही उनको उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में शिक्षा प्राप्त करना प्रत्येक बच्चे का अधिकार है। इससे उन्हें कोई वंचित नहीं कर सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उत्तरोत्तर प्रगति के नए सोपान स्थापित करें। देश के भविष्य के लिए यह जरूरी है कि युवाओं में शिक्षा का प्रसार हो। इसके लिए उनकी शिक्षा की नीव मजबूत होनी जरूरी है। इससे हमारे देश का भविष्य मजबूत होगा।

 उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर आपको अलग-अलग क्षेत्र में उपलब्धि हासिल कर अपने माता-पिता, गुरुजनों, अपने शहर, राज्य एवं देश का मान बढ़ाना है। इस दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष रमेश साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा सहित आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, रामेश्वर पटवा सहित अधिकारी कर्मचारी एवं स्कूल स्टाफ  उपस्थित थें।


अन्य पोस्ट