महासमुन्द

महासमुंद, 25 जुलाई। आप पार्टी महासमुंद के जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने बताया कि आगामी 30 जुलाई तक सभी जिलों में जिला स्तरीय मीटिंग रखी गयी है और उसके बाद जोन स्तरीय सम्मलेन रखा जायेगा। जिसमें प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक और दिल्ली से सुल्तानपुर विधायक उप नेता विपक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश सहप्रभारी मुकेश अहलावत के निर्देशानुसार राज्य में पार्टी विस्तार और मजबूत संगठन की कवायद शुरू हो गयी है।
छत्तीसगढ़ में पार्टी ने 7 जोन बनाकर प्रदेश पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक समन्वयक नियुक्त किया है। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग को सरगुजा जोन एवं कोरबा-रायगढ़ जोन, प्रदेश महासचिव मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय को बिलासपुर-जांजगीर-चांपा जोन,प्रदेश महासचिव वदूद आलम को रायपुर.महासमुंद जोन, प्रदेश उपाध्यक्ष देवलाल नरेटी और प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल को बस्तर जोन, कांकेर जोन एवं दुर्ग-राजनांदगाव जोन की पर्यवेक्षक, समन्वयक के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।