महासमुन्द

कांवडिय़ों ने निकाली बोलबम यात्रा
21-Jul-2025 7:36 PM
कांवडिय़ों ने निकाली बोलबम यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 21 जुलाई। क्षेत्र में चार दशकों से सक्रिय बोलबम कांवडिय़ा संघ द्वारा इस वर्ष भी बोलबम यात्रा निकाली। राष्ट्रीय राजमार्ग से निकल रही कांवड़ यात्रा की सुरक्षा हेतु पुलिस पेट्रोलिंग लगातार जारी है।

पिथौरा के समीप देवधारा जलप्रपात से पवित्र जल कांवर में उठा कर कावडिय़े तीन दिनों की यात्रा के बाद सिरपुर पहुंचते हैं। सिरपुर में एतिहासिक गंधेश्वर महादेव में जलाभिषेक कर वापस लौटते हंै।

इस यात्रा के लिए क्षेत्र में बोलबम कांवडिय़ा संघ विगत चार दशक से सक्रिय हंै। इस बार समिति के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में विक्की सलूजा, हरजिंदर सिंह पप्पू , विक्की सिन्हा, इंद्रजीत सिन्हा, राजू निर्मलकर, राजेश गोयल, सहित कोई दो दर्जन से अधिक सदस्य एवम पदाधिकारी कांवर यात्रा को सफल बनाने विगत पखवाड़े भर से जुटे हंै।

जगह-जगह हो रहा स्वागत

कांवर यात्रा के निर्धारित मार्ग देवपुर बया पिथौरा, झलप पटेवा सहित पूरे मार्ग में शिवभक्त कावडिय़ों के लिए स्वागत एवं जलपान की व्यवस्था करने भक्तगण उमड़ पड़े हंै। रास्ते भर जनप्रतिनिधियों ने भी कावडिय़ों का आत्मीय स्वागत किया। इनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल,  प्रीत राम सूर्ये, दुलीकेशन साहू, पवन गुप्त्र कांग्रेस नेता आत्माराम यादव, सहित सैकड़ो जन प्रतिनिधि शामिल हंै।


अन्य पोस्ट