महासमुन्द

कर्मा जागृति महिला मंच का सावन उत्सव
21-Jul-2025 4:56 PM
कर्मा जागृति महिला मंच का सावन उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21जुलाई। शनिवार को कर्मा जागृती महिला मंच के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। दीप प्रज्जवलन के बाद भजन एवं सावन गीत की प्रस्तुति पद्मिनी साहू एवं साथियों ने की। पश्चात छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य की प्रस्तुति विमला साहू एवं समूह के द्वारा किया गया।

इस उत्सव के दौरान उपस्थित महिला सदस्यों के लिए मनोरंजक खेल का भी आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नाम सुनो सामान उठाओ इनाम पाओ जिसमें प्रथम स्थान कल्याणी साहू एवं द्वितीय स्थान खेमिन साहू, 1 मिनट खेल में प्रथम स्थान हेमलता साहू एवं सांत्वना पुरस्कार शीतल साहू, सावित्री साहू, तुकेश्वरी साहू को दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्मचारी की महिला मंच की अध्यक्ष सती साहू ने सावन उत्सव एवं हरियाली त्योहारों को मनाने के साथ ही साथ एक संदेश भी दिया कि प्रकृति से प्रेम बनाए रखने के लिए एक पेड़ मां के नाम मिशन से जुड़ें। उन्होंंने उपस्थित सदस्यों को पेड़ लगाने और उसे सुरक्षित रखने प्रोत्साहित किया और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम में सती साहू, शैल साहू, सावित्री साहू, सरोजनी साहू, पुष्पा गजपाल, महेश्वरी साहू, अनिता साहू, पुष्पा साहू, बीटीआई फूलबासन साहू, निर्मला साहू, सुषमा साहू, कल्याणी साहू, ईश्वरीसाहू नोकेश्वरी साहू, चन्द्रकला साहू, पूर्णिमा साहू, पुष्पा कुम्हारपारा, सरिता साहू, जमुना साहू, तेजिन साहू, पूजा साहू एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।


अन्य पोस्ट