महासमुन्द

अभाविप महासमुंद नगर कार्यकारिणी गठित
21-Jul-2025 4:49 PM
 अभाविप महासमुंद नगर कार्यकारिणी गठित

महासमुंद, 21 जुलाई। महासमुंद के कॉलेज रोड स्थित स्वाध्याय केंद्र में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महासमुंद नगर की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासमुंद नगर मंत्री का दायित्व लवेश साहू को सौंपा गया। कार्यकारिणी की घोषणा महासमुंद विभाग संयोजक व महासमुंद जिला के जिला संयोजक के नेतृत्व में किया गया। इसमें नगर सहमंत्री मेघा दुबे, आदित्य आर्य, भीखम ध्रुव को बनाया गया। नगर जनजातीय प्रमुख अशवन कुमार, नगर कार्यालय मंत्री मन्नू शर्मा, नगर महाविद्यालय प्रमुख किशोर साहू, नगर विद्यालय प्रमुख सिद्धार्थ चंद्राकार, सोशल मीडिया प्रमुख आर्यन तारक, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख लिलेश्वरी दीवान, एसएफडी प्रमुख रमन सेन, एसएफएस प्रमुख योगेश कुमार साहू, नगर खेलो भारत प्रमुख क्रिश सिंह ठाकुर, छात्रा कार्य प्रमुख वात्सल्य यादव, कार्य कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा छापड़, रुद्र साहू, रौनक साहू,विकास साहू, सोनम चंद्राकार,संध्या सिन्हा, छाया साहू, सपना टांडे, कौशलेंद्र दीवान, टुकेश साहू, टेमेंद्र साहू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट