महासमुन्द

झलप पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष-स्वास्थ्य मंत्री
14-Jul-2025 4:20 PM
झलप पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष-स्वास्थ्य मंत्री

पीएम आवास, खाद, जनपद में सब इंजीनियरों की समस्या सामने आई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 जुलाई। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद महासमुंद रूपकुमारी चौधरी ने कल पंचायत भवन झलप में जुटे क्षेत्र के सरपंच, पंच और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान वहां ंपीएम आवास, खाद की समस्या और जनपद में सब इंजीनियरों की कमी की समस्या सामने आई। श्री सिंह देव ने सभी के मांग पत्र लेकर जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू को सौंपते हुए कहा कि सभी मांग पत्रों को वे सरकार तक भिजवाने की व्यवस्था करें।

मंत्री तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कल दोपहर झलप में एनसीसी अस्पताल में नि:शुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद गुरुद्वारा हाल में उन्होंने समारोह को संबोधित किया। एनसीसी अस्पताल प्रमुख व पूर्व विधायक डॉ.विमल चोपड़ा ने प्रस्तावना रखते हुए अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी। तत्पश्चात महासमुंद सांसद रूपुकमारी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने समारोह को संबोधित किया।

संचालन निर्भय नायक तथा आभार प्रदर्शन सीटू सलूजा ने किया। इसके पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव एवं स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का प्रथम झलप आगमन पर छिलपावन चौक पर भाजपा जनों ने स्वागत किया। उनके साथ सांसद रूपकुमारी चौधरी, बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू,पूर्व राज्यमंत्री पूनम चन्द्रकर,पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्रजीत सिंह, गोल्डी मोती साहू भी पहुंचे थे। नेताओं का मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गोलू चंद्राकर के नेतृत्व में छिलपावन चौक में जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेश शुक्ला, जिला मंत्री धरम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, रूपलाल पटेल, खेमराज बघेल, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश्वर साहू, राजेंद्र चंद्राकर, धनेश्वर चंद्राकर, गैंद राम दीवान, जीतराम पटेल, बली पटेल, जगदीश चौहान, धनेश सिन्हा, प्रेम यादव, देवेंद्र राय, जगदीश चौहान, सतीश मार्कण्डेय, पुरषोत्तम साहू, मंडल महामंत्री राकेश साहू, कमल कौशिक, कुलजीत सलूजा, ताराचंद पटेल, हनी गंभीर,पोतदार सोनवानी सहित झलप मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट