महासमुन्द

शासन की नीतियों का विरोध करते निकाय कर्मी काली पट्टी लगाकर काम पर
10-Jul-2025 4:49 PM
शासन की नीतियों का विरोध करते निकाय कर्मी काली पट्टी लगाकर काम पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10 जुलाई। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी नगरी निकाय कल्याण संघ के प्रदेश कोर कमेटी द्वारा लिए निर्णय अनुसार पूरे प्रदेश के 192 नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारी काली पट्टी लगाकर सुचारू रूप से अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों को कर रहे हैं।

नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया है कि प्रदेश कर्मचारी संघ के आह्वान पर ही स्थानीय निकाय में भी शासन के नीतियों का विरोध करने के लिए कर्मचारी काली पट्टी लगाकर आज चौथे दिन कार्यालय में कार्य कर रहे हैं। कल की तरह आज शाम 5.30 बजे कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए आवाज बुलंद करेंगे।

श्री तिवारी ने बताया कि कार्यालय में सभी काम सुचारू रूप से जारी हैं। इस विरोध प्रदर्शन से आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। हम शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक तरीके से शासन के कर्मचारी अहितैषी नीतियों का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी बहुत महत्वपूर्ण मांगों की ओर ध्यान आकर्षण कर रहे हैं।


अन्य पोस्ट