महासमुन्द
महासमुंद में अब तक 303.8 मिमी औसत वर्षा
10-Jul-2025 4:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,10जुलाई। महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2025 से अब तक 303.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू.अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा सरायपाली तहसील में 352.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 351.1 मिलीमीटर, महासमुंद में 298.3 मिलीमीटर, बसना में 292.6 मिलीमीटर, बागबाहरा में 279.7 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 248.8 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। कल 09 जुलाई को 29.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में सरायपाली तहसील में 54.6 मिलीमीटर, बसना में 35.2 मिलीमीटर, पिथौरा में 24.5 मिलीमीटर, कोमाखान में 23.4 मिलीमीटर,बागबाहरा में 22.5 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 16.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे