महासमुन्द

चातुर्मास के लिए जैन संतों का आगमन
10-Jul-2025 4:16 PM
चातुर्मास के लिए जैन  संतों का आगमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,10जुलाई। जैन संत विवेकसागर जी मसा आदि ठाना-2 का सोमवार को महासमुंद नगर में प्रवेश हुआ। रायपुर, दुर्ग, राजिम, फिंगेश्वर, धमतरी, नगरी, दल्ली राजहरा सहित महाराष्ट्र के चंद्रपुर एवं हिंगनघाट से श्रावक और श्राविकाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रात: चम्पालाल बस्तीमल प्रेमचंद चोपड़ा के निवास स्थान से नवकारसी के पश्चात प्रवेश यात्रा जैन मंदिर के लिए बाजे-गाजे के साथ प्रस्थान हुआ। 

 बचपन स्कूल के बच्चों ने गुरुदेव के आगमन पर विशेष प्रस्तुति दी।  प्रियंका चोपड़ा ने मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत की। हेमंत झाबक, यतन मगन बहु मंडल ने अपने भाव गीत के माध्यम से व्यक्त किए। श्री संघ और पारस चोपड़ा ने इस कार्यक्रम में पधारे सभी भक्तों का स्वागत व्यक्त किया।

सीए रितेश गोलछा ने सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कुशल चोपड़ा ने किया।

 सभा को संबोधित करते हुए विवेकसागर जी मसा ने कहा कि चातुर्मास में हमारा प्रवेश महासमुंद में हुआ है, किंतु वास्तव में अपने स्वयं के अंदर में चातुर्मास का प्रवेश किया जाना चाहिए। उन्होंने इस चातुर्मास में अधिक से अधिक तप-जप से जुडक़र अपनी आत्मा के उत्थान के लिए कार्य करने का उपदेश दिया।


अन्य पोस्ट