महासमुन्द

सफलता हासिल करना है तो लक्ष्य निर्धारित करना होगा-येतराम
05-Jul-2025 4:44 PM
सफलता हासिल करना है तो लक्ष्य निर्धारित करना होगा-येतराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,5जुलाई। शासकीय हाई स्कूल चुरकी में सायकल वितरण, शाला प्रवेशोत्सव एवं पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष येतराम साहू थे। कार्यक्रम में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हृदय राम ध्रुव, स्काउट गाइड संघ के जिला उपाध्यक्ष आनंद साह,दुलीकेशन साहू ओबीसी मोर्चा महामंत्री, भाजपा खल्लारी मंडल के अध्यक्ष लोकेश पनुरिया, महामंत्री ताराचंद देवांगन, संजय साहू, कुबेर यादव, निलेश साहू, लेखराम बरिहा उपस्थित थे। मुख्य अतिथि येतराम साहू ने दीप जलाकर कार्यक्रम आरंभ किया।

श्री साहू ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण कर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। तत्पश्चात नवमी में प्रवेश लेने वाले 12 बालिकाओं को सायकल वितरण किया। मुख्य अतिथि येतराम साहू के साथ समस्त आगंतुक अतिथियों, स्टाफ  एवं विद्यार्थियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किए।

 मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को कहा कि सफलता हासिल करना है तो लक्ष्य निर्धारित करना होगा। लक्ष्य निर्धारित करने के लिए समयपाबंद होना जरूरी है।

कार्यक्रम को शाला विकास समिति के अध्यक्ष हृदय राम ध्रुव ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम सब शाला समित के सदस्य विद्यालय के विकास के लिए अपना भरपूर योगदान देंगे साथ ही बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम को ताराचंद देवांगन, संजय साहू, दुलीकेशन साहू ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में संस्था के पुष्पा चौहान, प्रकाश टंडन, राकेश कुर्रे, नन्द कुमार साहू, विद्यालय के विद्यार्थी एवं पालक उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन संस्था के प्राचार्य जे आर दीवान ने किया।


अन्य पोस्ट