महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जुलाई। पीएमश्री सेजेस तुमगांव के विद्यार्थियों ने गुरुवार को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान रायपुर में एनर्जी पार्क, छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर और पुरखौती मुक्तांगन का भ्रमण किया। यह भ्रमण छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक रहाए जिसमें उन्होंने विज्ञान, ऊर्जा और छग की सांस्कृतिक विरासत को जाना। शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया। जबकि प्राचार्य एल करील ने सुरक्षा सावधानियों पर जोर दिया।
एनर्जी पार्क में विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा के बारे में जाना। वैज्ञानिक मॉडल और गतिविधियों ने विज्ञान को रोचक बनाया। छत्तीसगढ़ साइंस सेंटर यह विज्ञान संग्रहालय इंटरैक्टिव प्रदर्शनियों के माध्यम से विज्ञान को समझाता है। विद्यार्थियों ने भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान की मूल अवधारणाएं सीखीं। जिससे उनकी वैज्ञानिक जिज्ञासा बढ़ी। पुरखौती मुक्तांगन यह खुला संग्रहालय छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और कला को दर्शाता है। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासतए हस्तशिल्प और जीवन शैली को समझाए जिसने सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ाया।
इस मौके पर पवन डड़सेना, कामता साहू, ज्योति सिंह, सविता ध्रुव, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, सत्यम पांडे, नवीन कुमार दास, सागर झा, तरुण सिन्हा, लक्ष्मी नारायण साहू, सजल चंद्राकर, डोलेश होता, लोकेश साहू, बरखा शर्मा, रेणका साहू, प्रगति साहू और नलिनी ध्रव ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
शिक्षकों ने भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को मुक्तांगन में दर्शाए गए हमारे छग की परंपरा, पर्व,ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बच्चों को सभी जानकारियों को नोट करने के लिए कहा गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जहां से जो भी जानकारियां जुटाई है उनको भविष्य में काम आने की बात कही गई।