महासमुन्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून। जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तुमगांव के सभागार में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विकासखंड महासमुंद की शासकीय प्राथमिक शाला भलेसर में पदस्थ सहायक शिक्षिका दुर्गा यादव को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल तथा जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह उपस्थित थे। अतिथियों ने दुर्गा यादव को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किय।
उनकी इस उपलब्धि पर विजय कुमार लहरे जिला शिक्षा अधिकारी, रेखराज शर्मा जिला मिशन समन्वयक, लीलाधर सिन्हा विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सरीका कुंजाम, हिना ढालेंन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जागेश्वर सिन्हा विकासखंड स्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य कौशल शुक्ला, संकुल समन्वयक, चंद्रशेखर डोरा, शाला प्रबंधन समिति, ग्रामवासियों, परिवारजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। संकुल परिवार एवं शाला परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए दुर्गा यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।