महासमुन्द

रथयात्रा में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष
29-Jun-2025 8:36 PM
रथयात्रा में शामिल हुए पालिका अध्यक्ष

महासमुंद, 29 जून। नगर में भक्तिमय माहौल में 27 जून को रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र, बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए पूरा नगर उमड़ पड़ा। नगर वासियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू भी रथयात्रा में शामिल हुए।

 श्री साहू ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ खींचकर उनकी पूजा की तथा नगर व क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए भगवान से प्रार्थना की।

उन्होंने कीर्तन मंडलियों के साथ मंजीरा बजाते हुए भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस दौरान श्री साहू ने कहा कि रथयात्रा का पर्व भगवान के प्रति भक्तों का प्रेम व आस्था का प्रतीक है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि जगन्नाथ भगवान स्वयं दर्शन देने अपने भक्तों के बीच आते हैं। उन्होंने रथयात्रा पर्व की समस्त नगर जनों को शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट