महासमुन्द
डॉ.सुरेन्द्र दुबे को श्रद्घांजलि
28-Jun-2025 5:40 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 जून। हास्य व्यंग्य कविताओं के कुशल चितेरे, सुप्रसिद्घ कवि पद्मश्री डॉ.सुरेन्द्र दुबे के निधन पर स्थानीय साहित्य समिति आस्था के सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त कर संवेदना प्रकट की है। संवेदना सभा में सदस्यों ने उनके सरल, सहज हंसमुख स्वभाव के साथ उनके व्यक्तित्व तथा साहित्यिक योगदान की चर्चा की। समिति अध्यक्ष आनंद तिवारी पौराणिक ने कहा कि उनका न होना, हास्य व्यंग्य साहित्य में बड़ी क्षति है। श्रीमती एस. चन्द्रसेन ने कहा कि डॉ.सुरेन्द्र दुबे छत्तीसगढ़ी व हिन्दी के कुशल हास्य व्यंग्य कवि थे। सदस्यों ने कुछ क्षण मौन प्रार्थना कर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित की। उक्त सभा में डॉ.साधना कसार, सरिता तिवारी, केआर चंद्राकर, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, कमलेश पाण्डेय तथा टेकराम सेन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे