महासमुन्द

बस में अधिक किराया वसूली की शिकायत, सौंपा पत्र
28-Jun-2025 3:07 PM
बस में अधिक किराया वसूली की शिकायत, सौंपा पत्र

महासमुंद, 28 जून। जिले के बसना नगर में यात्री बसों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया लिये जाने एवं ज्यादा किराया लेने का विरोध करने पर बस ड्राइवर, कंडक्टर द्वारा दुव्र्यवहार कर बस से उतार देने की धमकी की लगातार शिकायतों को लेकर बसना नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता, पार्षद मनोज गहेरवाल, पार्षद मुज्जमिल कादरी, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास ने परिवहन अधिकारी एवं थाना प्रभारी को शिकायत पत्र दिया है। प्रतिनिधियों ने बताया कि लगातार निर्धारित शुल्क से ज्यादा किराया लेने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। बताया कि रात्रि में यात्रियों को शहर के बायपास में छोड़ दिया जाता है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि बायपास से बसना नगर की दूरी लगभग 2 किमी होने के वजह से वहां से पैदल आ रहे ।

 

यात्रियों के साथ लूट, चोरी, अन्य अपराध होने की आशंका बनी रहती है। नगरवासियों की समस्याओं को देखते हुए नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने कल परिवहन अधिकारी एवं थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपा है।


अन्य पोस्ट