महासमुन्द

​आपातकाल के 50 साल पूरे, भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस
27-Jun-2025 3:14 PM
​आपातकाल के 50 साल पूरे, भाजपा ने मनाया संविधान हत्या दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 27 जून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर भाजपा मंडल पिथौरा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा आपातकाल के पचास वर्ष पूर्ण होने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र की रक्षा का दावा करने वाले संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उठाई गई आवाजों को दबाने का कोई मौका नहीं छोड़ा। उन्होंने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र में एक काला अध्याय बताया है।

 कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद बारीक एवं आभार प्रदर्शन युवा भाजपा नेता विक्की सलूजा ने किया। कार्यक्रम को मण्डल अध:क्ष आशीष शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रैदास गोयल,मंडल महामंत्री जतिन ठक्कर,कार्यक्रम प्रभारी आलोक त्रिपाठी,दुलीकेशन साहू सुरेंद्र साहू राजेश चौधरी श्रीमती निर्मला पिंपलकर वर्षा सोनी श्रीमती क्षमा गोयल वेद प्रकाश गोयल,संदीप सेन अनूप अग्रवाल लक्ष्मीकांत सोनी दुर्गेश सिन्हा देवकुमार सिन्हा दीपक सिंन्हा कुलदीप अग्रवाल सुकांत सोनी सुधीर प्रधान राजेश प्रधान पुष्पकांत पटेल रविंद्रर आजमानी पुष्पराज गजेंद्र प्रेम शंकर प्रधान रंजीत पांडे गोविंद पटेल सुमित सिंघल श्री मति रामकुंवर सिन्हा श्वेता प्रसाद सुनीता ठाकुर मोनू सलुजा सुशील भाई पंचराम मटियारा रामप्रसाद बारिक राजेश अग्रवाल जीतू सुशील भोई सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट