महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महासमुंद विधानसभा से तीन बार विधायक एवं बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष स्व.अग्नि चंद्राकर की कल प्रथम पुण्यतिथि अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस भवन महासमुंद में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।
उनके दौर को याद करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने बताया कि कैसे एक गांव का युवा किसान गांव का सरपंच बना और आगे चलकर महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक बनकर क्षेत्र की उन्नति के लिए काम किया। ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यंत लोकप्रिय रहे पूर्व विधायक स्व.अग्नि चंद्राकर का जाना न सिर्फ महासमुंद विधानसभा के लोगों के लिए अपितु
महासमुंद जिले के लोगों के लिए दुखद है। महासमुंद जिला के निर्माण में उनके संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता।
रश्मि चंद्राकर ने कहा कि स्व. अग्नि चंद्राकर के जाने से कांग्रेस ने एक अत्यंत सरल, गंभीर एवं जनता के लिए समर्पित नेता खोया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में कोई नहीं कर सकता। अग्नि चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी महासमुंद पहुंचे थे। कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि देने के पश्चात ग्राम खट्टी में आयोजित वार्षिक श्राद्ध के कार्यक्रम में पहुंचे तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस भवन महासमुंद में श्रद्धांजलि देने प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर,पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू, दाऊलाल चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, संजय शर्मा, ढेलू निषाद, हीरा बंजारे, भारत ठाकुर,ब्रिजेन बंजारे,ममता चंद्राकर,सोमेश दवे, निर्मल जैन, अमर चंद्राकर, तुलसी साहू, रवि साहू, प्रदीप चंद्राकर, राजू साहू, मिंदर चावला, कपिल साहू, अरिन चंद्राकर, शाहबाज रजवानी, टोमन कगजी, राजेंद्र साहू, केके साहू आदि उपस्थित थे।