महासमुन्द
किसानों को एनपीए छिडक़ाव करने दी जा रही सलाह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 जून। बसना क्षेत्र के विभिन्न गांव के किसानों के लिए बोवाई के शुरुआत हेतु 100 टन डीएपी खाद की मांग की गई थी। लेकिन मांग के विरुद्ध केवल 15 टन डीएपी खाद ही उपलब्ध कराया गया। जिससे किसानों में मारामारी की स्थिति निर्मित हो गई। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 15 टन खाद को 9 सहकारी समिति के माध्यम से वितरित किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा बसना अंतर्गत 9 समितियों के लिए अब 710 टन डीएपी खाद की मांग की गई है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक गढफ़ुलझर के शाखा प्रबंधक चौरसिया के अनुसार गढफ़ूलझर क्षेत्र के 6 सहकारी समितियों के लिए कुल 180 टन डीएपी खाद के लिए चेक से आरओ जारी कर मार्कफेड को प्रेषित किया गया है। लेकिन शासन द्वारा मार्कफेड के माध्यम से डीएपी खाद अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। डबल लॉक मार्क फेड बसना में यूरिया 101 टन सुपर फास्फेट 242 टन उपलब्ध है। बाकी कोई खाद नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि डीएपी खाद की उपलब्धता दूर दूर तक कोई गुंजाइश नजर नहीं आ रही है।
बसना मार्क फेड डबल लाक में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण जिला सहकारी बैंक बसना अंतर्गत 9 सहकारी समितियों में डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। डीएपी खाद के अनुपलब्धता के कारण किसानों में शासन के रवैये से आक्रोश व्याप्त है। यदि समय रहते डीएपी खाद उपलब्ध नहीं कराया गया तो बोवाई के समय पर विपरीत असर पड़ेगा। जिससे किसान चिंतित हैं। सहकारी समितियों के गोदाम में डीएपी खाद बिल्कुल नहीं है लेकिन बाजार में डीएपी खाद की भरपूर है।
किसानों का कहना है कि दुकानदार सहकारी समितियों में डीएपी खाद की होने वाले कमी को प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से अच्छी तरह जानते थे। इसलिए सहकारी समितियोंं में डीएपी खाद 1350 रुपये में उपलब्ध होती है। लेकिन बाजार में 1680 से 1700 तक बेच कर व्यापारी मुनाफा कमा रहे हैं और शासन प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। सहकारी समिति के माध्यम से किसानों को ऋण के तहत खाद उपलब्ध कराई जाती है। जिसके कारण नगद राशि के अभाव में किसान बाजार से डीएपी खाद खरीद नहीं पा रहे हैं। वहीं शासन द्वारा डीएपी खाद के बजाय विकल्प के रूप में एनपीके खाद को छिडक़ाव करने की सलाह दी जा रही है।
किसानों की मानें तो एक बोरी के पीछे किसानों को 400 रुपए की अतिरिक्त राशि का भार पड़ेगा साथ ही डीएपी खाद की अपेक्षा एनपीके खाद में 26 प्रतिशत फ ास्फोरस कम रहता है। इसलिए किसान डीएपी खाद ही खेतों में छिडक़ाव करना पसंद करते हैं। बैंक के शाखा प्रबंधक पी आर डडसेना के अनुसार शाखा अंतर्गत 9 सहकारी समितियों खरोरा में 70 टन, गौरटेक में 85, धुमाभांठा में 65 टन, पौसरा में 130 टन, बड़े टेमरी में 10, बसना में 80 टन, भूकेल में 110 टन, रसोड़ा में 70 टन, सिंघनपुर में 90 टन सहित कुल 710 टन की आवश्यकता है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा गढफ़ुलझर के शाखा प्रबंधक चौरसिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढफ़ूलझर क्षेत्र के 6 सहकारी समितियों के लिए कुल 180 टन डीएपी खाद के लिए चेक से आरओ जारी कर मार्क फेड को प्रेषित किया गया है। अंकोरी 30 टन, करचुंडी 30 टन, गढफ़ुलझर 30 टन, चिमरकेल 30 टन, बड़ेडाभा 30 टन, बिछिया पो के लिए 30 टन डीएपी खाद की मांग की गई है। लेकिन अभी तक डीएपी खाद नहीं मिल पाया है।