महासमुन्द
राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट से मिले नपाध्यक्ष साहू
25-Jun-2025 3:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,25जून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट से नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने रायपुर में सौजन्य मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
श्री साहू ने प्रदेश प्रभारी श्री पायलट को महासमुंद शहर के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा सांगठनिक गतिविधियों से अवगत कराया। जिस पर श्री पायलट ने संगठन व शहर विकास को लेकर श्री साहू को मार्गदर्शन प्रदान किये। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित थे।
श्री साहू ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे