महासमुन्द

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रक्तदान
25-Jun-2025 3:50 PM
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 बागबहारा, 25 जून। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर  खल्लारी विधानसभा के ग्राम मुनगासेर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अटल समरसता भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत माता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राणों का  बलिदान  दिया। आज हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। बलिदान दिवस के अवसर पर इस रक्तदान शिविर में 51रक्त वीरों ने रक्तदान किया, जो निश्चय ही  दूसरे की जान  बचाने में सहायक सिद्ध होगा। रक्तदान महान पुण्य का काम है और आने वाले  विभिन्न अवसरों उन्हें हेलमेट एवं प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सांसद  चुन्नीलाल साहू कार्यक्रम सह संयोजक  पिलेश्वर पटेल पूर्व मंडल ताम्रध्वज साहू सूरज  ठाकुर संतोष सेन मां चंडी रक्तदाता सेवार्थ समिति एवं हरीश साहू आशीर्वाद ब्लड बैंक का विशेष योगदान रहा।

 

कार्यक्रम में मोनिका साहू जिला उपाध्यक्ष डाली ध्रुव मंडल अध्यक्ष दुबे लाल साहू किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश टांडे राजेश ठाकुर प्रकाश पटेल ब्रह्मा पटेल मुकेश चंद्राकर दीनबंधु सेन घनश्याम साहू छन्नू साहू अजय ठाकुर धनी सोनवानी जनपद सदस्य प्रतिनिधि मोहित साहू कन्हैया नायक लाल सिंह नायक जनक साहू खिलावन चंद्राकर डेविड साहू महेश वैष्णव ललित साहू आदि आदि कार्यकर्ता प्रमुख थे।


अन्य पोस्ट