महासमुन्द

अवैध रेत भण्डारण: 100 हाईवा 14 रेत, चेन माउंटेड मशीन जब्त
25-Jun-2025 3:38 PM
अवैध रेत भण्डारण: 100 हाईवा 14 रेत, चेन माउंटेड मशीन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 जून। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संयुक्त टीम द्वारा 23 जून को ग्राम मुडियाडीहए तहसील महासमुंद स्थित महानदी क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण की शिकायत पर कार्रवाई की गई। खनिज अधिकारी के बताया कि जांच के दौरान नदी किनारे लगभग 100 हाईवा 1400 घनमीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाया गया। जिसे तत्काल जब्त किया गया। जांच में ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय उक्त अवैध भंडारण स्थल से रेत भराई का कार्य किया जाता था। अवैध गतिविधि में प्रयुक्त एक चेन माउंटेड मशीन जेसीबी को भी मौके से जब्त किया गया। खनिज विभाग द्वारा इस प्रकरण में खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर 2 से 5 वर्ष तक की सजा हेतु परिवाद प्रस्तुत किया जाएगा।

 

पूर्व में भी जिले के समस्त खनिज पट्टेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बिना वैध अभिवहन पास के किसी भी प्रकार का खनिज उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण दण्डनीय अपराध है। भविष्य में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट