महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 24 जून। भाजपा के प्रदेश आह्वान पर भाजपा मंडल पिथौरा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम में मुख्यवक्ता भाजपा के जिला महामंत्री धरम साहू ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। संसद में अपने भाषण में उन्होंनें धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की। अगस्त 1952 में जम्मू कश्मीर की विशाल रैली में उन्होंने अपना संकल्प व्यक्त किया था कि या तो मैं आपको भारतीय संविधान प्राप्त कराऊंगा या फिर इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये अपना जीवन बलिदान कर दूंगा।
डॉ. मुखर्जी अपने संकल्प को पूरा करने के लिये 1953 में बिना परमिट लिए जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर निकल पड़े। वहां पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 23 जून 1953 को जेल में रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गयी। जेल में उनकी मृत्यु ने देश को हिलाकर रख दिया और परमिट सिस्टम समाप्त हो गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि आज हम सब कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व से आए हर कार्यक्रम को मिल जुल कर सफल बना रहे हंै और आगे भी जो भी कार्यक्रम हमको मिलेगा, उसको सभी कार्यकर्ता को एक साथ मिलकर सफल बनाना है। संगठन में ही शक्ति है हमारा संगठन मजबूत होगा तभी हमारा बूथ भी मजबूत होगा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर पंचायत पिथौरा के अध्यक्ष देवेश निषाद ने कहा कि आज हम सब ऐसे महान व्यक्तित्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मना रहे हैं, जिन्होंने कश्मीर के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने धारा 370 का जमकर विरोध किया। एक देश में दो निशान दो विधान दो प्रधान नहीं चलेगा के नारे के साथ आंदोलन कर शहीद हो गए, मैं उनको कोटि कोटि नमन करता हूँ।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विक्की सलूजा एवम सुरेंद्र साहू तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर प्रधान पंचराम मटियारा प्रदेश कार्य समिति विशेष आमंत्रित सदस्य आलोक त्रिपाठी ,पार्षद संदीप सेन पार्षद रामकुवंर सिन्हा, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष क्षमा गोयल, वर्षा सोनी, निर्मला पिंपल कर मैडम , युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक ,पिथौरा सोसायटी अध्यक्ष राज पटेल पुष्पराज गजेंद्र जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दूलीकेश साहू, युवा मोर्चा महामंत्री मंडल दुर्गेश सिन्हा , विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि अनूप अग्रवाल, रविंद्रर आजमानी, सुशील भाई डॉ संजय गोयल, भागवत साहू, कुलदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल जीतू ,वरुण सिंह राजपूत लक्ष्मीकांत सोनी दीपक सिन्हा ,सुकांत सोनी राजा यादव टिके लाल यादव, ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ता मौजूद थे।