महासमुन्द
महासमुंद, 24 जून। छत्तीसगढ़ में 16 जून से स्कूल शुरू हो चुकी है। प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। शाला प्रवेशोत्सव के सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी महासमुंद जिले की कई स्कूलों में अब तक बच्चों को अब तक पाठ्य पुस्तक वितरण नहीं किया गया है। दूसरी ओर जिन स्कूलों में पाठ्य पुस्तकें पहुंची हैं, वहां बारकोड स्कैन में समस्या आ रही है। इस वजह से बच्चों को पाठ्य पुस्तक नहीं मिल पाया है।
डीईओ कार्यालय के पाठ्य पुस्तक प्रभारी बी एल चंद्राकर ने बताया कि जिले में के स्कूलों में कक्षा पहली से 8वीं तक के बच्चों के लिए कुल 1लाख 38 हजार 446 पाठ्य पुस्तकों की मांग है। कक्षा 9वीं से 10वीं तक कुल 3088 पाठ्य पुस्तकों की मांग है। जिले में कुल 1लाख69 हजार 354 पाठ्य पुस्तकों की मांग है। जिसमें से जिले में कुल 60 प्रतिशत पुस्तकें ही पहुंची है।
अभी भी 40 प्रतिशत किताबें नहीं पहुंच पाई है।
महासमुंद जिले में भी शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों को पाठ्य पुस्तक और गणवेश वितरण कर शाला में प्रवेश कराना था, लेकिन प्रवेशोत्सव के दिन कई स्कूलों में किताबें ही नहीं मिल पाई थी। संकुल लाफिन खुर्द के स्कूलों में प्रवेशोत्सव के तीन से चार दिन बीत जाने के बाद ही पुस्तकें पहुंची वो भी आधे विषयों की ही। कक्षा पहली से आठवीं और नवमीं से दसवीं तक पूरी विषय की पुस्तकें नहीं मिली है। इसको लेकर दर्जन भर से ज्यादा स्कूलों में पता चला है कि किसी भी स्कूलों में सभी विषयों की किताबें नहीं पहुंच पाई है।
शासकीय प्राथमिक शाला परसकोल में कक्षा चौथी में 3 ही विषय और 5वीं में 2.3 विषय ही मिली है। पुस्तक शाला प्रवेश के पहले दिन नहीं पहुंच पाई थी। इसी तरह मचेवा के शासकीय प्राथमिक शाला में 18 जून को पाठ्य पुस्तकें मिलने की कबर है। बताया जा रहा है कि स्कैनिंग में सर्वर की समस्याएं आ रही हैं इस वजह से समय ज्यादा लग रहा है। बच्चों को पुस्तक वितरण नहीं किए है। कई पुस्तकों में बारकोड ही नहीं है। इसी तरह भुरका प्राथमिक शाला प्रवेशोत्सव में बच्चों को केवल गणवेश वितरण किया गया। पुस्तकें नहीं आई थी तो नहीं दिए। अब पुस्तकों को स्कैन कर वितरण करेंगे।