महासमुन्द

गांजा संग 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
24-Jun-2025 3:41 PM
गांजा संग 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जून। जिले के सिंघोड़ा थाना अंतर्गत रेहटीखोल के पास से पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को 8 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के बयान के मुताबिक वो दोनों छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गांजा खपाने के लिए एक कार में ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 22 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक सिल्की सिल्वर कलर की स्वीफ्ट डिजायर कार में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ओडिशा से दुर्ग आ रहे थे। अधीक्षक आशुतोष सिंह के निर्देशन, एसडीओपी सरायपाली ललिता मेहर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सिंघोड़ा महेश साहू के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने एनएच 53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकाबंदी की थी।

 

नाकेबंंदी के दौरान कुछ समय बाद मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक कार वहां आई, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। उन्हें रोककर पूछताछ करने पर गोलमोल जबाब देने लगे तथा कडाई से पूछने पर कार के डिक्की में रखे एक सफेद कलर की प्लास्टिक बोरी के अंदर 8 किलोग्राम गांजा कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए रखना स्वीकार किया। उन्होंने उक्त गांजा को सम्बलपुर ओडिशा से दुर्ग छत्तीसगढ़ ले जाना बताया।

पुलिस ने वाहन सहित उक्त गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों वाहन चालक बालक मुनी महाराज महाराष्ट्र एवं टी टी शर्मा उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट