महासमुन्द
बीटीआई रोड चौड़ीकरण का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
24-Jun-2025 3:29 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,24जून। नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पुन: एक बार फिर बीटीआई रोड चौड़ीकरण सह नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य पाइप लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई। जिसे नपाध्यक्ष श्री साहू ने तत्काल संबंधित विभाग प्रभारी को निर्देशित कर मरम्मत करने कहा। श्री साहू के निर्देश पर पालिका द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन कार्य का मरम्मत किया गया। इस अवसर उन्होंने निर्माण सामग्री गुणवत्ता पूर्ण लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य की गति काफी धीमी है। इसमें तीव्रता लाई जाए।
उल्लेखनीय है कि बरोंडा चौक से कलेक्टर निवास तक मार्ग चौड़ीकरण व बड़ी नाली का निर्माण कार्य चल रहा है।
निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने नपाध्यक्ष श्री साहू समय समय पर निरीक्षण कर रहे हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे