महासमुन्द

युक्तियुक्तकरण के नाम पर बंद किये जा रहे सरकारी स्कूल शिक्षा के निजीकरण की साजिश-डॉ. उपाध्याय
24-Jun-2025 3:18 PM
युक्तियुक्तकरण के नाम पर बंद किये जा रहे सरकारी स्कूल शिक्षा के निजीकरण की साजिश-डॉ. उपाध्याय

कांग्रेस का राष्ट्रीय सत्याग्रह मंच के बैनर तले सत्याग्रह जन संवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 24 जून। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के नाम पर बन्द किये जा रहे सरकारी स्कूलों को  शिक्षा के निजीकरण की साजिश बताया है। आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल बंद कर शिक्षा का व्यवसाय भी भाजपा नेता अपने मित्रों को देना चाहते हैं।

कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय सत्याग्रह मंच के बैनर तले सत्याग्रह जन सम्वाद का प्रदेश में पहला कार्यक्रम कांग्रेस नेता मुकेश यादव के संयोजन में पिथौरा शहर के गुरुतेग बहादुर धर्मशाला के हाल में सम्पन्न हुआ। सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुष वर्ग की उपस्थिति में उपस्थित लोगों ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय उपाध्याय, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, एवं पूर्व मंत्री देवेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित थे।

  कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को अभी डेढ़ साल ही हुए हंै और यहां के हालात बद से बदतर हो गए है। सरकार ने मनरेगा बन्द कर मजदूरों को बेरोजगार बना दिया है। जिससे मजदूरों का पलायन बढ़ गया है। यह कांग्रेस की मजदूर हित में बनाई गई योजना थी, इसलिए भाजपा सरकार इसे बंद कर रही है, जबकि हम इसमें बजट बढ़ाने आंदोलन कर रहे हैं। डबल इंजन कहे जाने वाली सरकार न तो धान खरीदी में सफल है और न ही किसानों की आय दुगुनी करने में सफल हो पाई, बल्कि किसानों के लागत खर्च और भी बढ़ गए। कांग्रेस चाहती है कि सभी को न्याय के साथ भागीदारी मिले। केंद्र के 56 इंच वाले साहब मात्र अपने दो मित्रों के भले के लिए ही योजनाएं बना रही है, इसमें हसदेव परियोजना सबसे बड़ा उदाहरण है। यहां मित्रों को लाभ पहुंचाने लाखों हरे भरे पेड़ों को काट कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया है जिसकी भरपाई होना मुश्किल है। इसका विरोध देश के हर जिम्मेदार नागरिक को करना चाहिए।

 

राष्ट्रीय सत्याग्रह मंच गैर राजनीतिक- उपाध्याय

  डॉ. अजय उपाध्याय ने ‘छत्तीसगढ़’ द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में बताया कि सत्याग्रह जन सम्वाद कार्यक्रम गैर राजनीतिक है। इसका उद्देश्य देश भर में बिगड़ते पर्यावरण, शिक्षा के निजीकरण के प्रयास सहित किसान मजदूरों की बढ़ती समस्याओं की ओर जनजागृति करना है।

सक्रिय युवाओं की बनेगी सत्याग्रही टोली

  डॉ. उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश में इस सत्याग्रह सम्वाद का पहला कार्यक्रम पिथौरा में ही आयोजित किया गया है। यहां सैकड़ों युवाओं एवं महिलाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बना कर यह संदेश दिया है कि यह कार्यक्रम जनहित की दिशा में ठोस कदम है। अब सभी क्षेत्रों में 25 से 50 ग्रामीणों की सत्याग्रह टोली बनाई जाएगी, इसमें सक्रिय ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को शामिल किया जाएगा जो कि आम लोगों के अधिकार के बारे में आम जन को जागृत अध्यक्ष दुर्गा सागर, रवि कश्यप विजय साहू एवम महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष लता ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट