महासमुन्द
शराबी बड़े भाई की नींद में हत्या, छोटे भाई को उम्र कैद
21-Jun-2025 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21जून। जिला सत्र न्यायाधीश अनिता डहरिया ने बड़े भाई के हत्या के आरोप में छोटे भाई पीलूराम ध्रुव 33 वर्ष वार्ड.2 ग्राम सिरपुर थाना तुमगांव को भादंवि की धारा 302 के तहत सश्रम आजीवन कारावास तथा एक सौ रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं पटाने पर 1 माह का साधारण कारावास उसे पृथक से भुगतना होगा।
सिरपुर में हुई इस हत्या की सुनवाई 9 माह 9 दिन में पूरी करते हुए सत्र न्यायाधीश श्रीमती डहरिया ने तक गुरुवार को सजा सुनाई। अभियोजन के अनुसार ग्राम सिरपुर वार्ड नंबर.2 निवासी पीलूराम ध्रुव ने थाना तुमगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है। परिवार में 2 भाई हैं। बड़ा भाई पीलाराम आये दिन शराब पीकर आता था और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट करता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे