महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,21जून। राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र के आरंभ में 16 जून 2025 से राज्य के समस्त विद्यालयों में शाला प्रवेशोत्सव मनाने का निर्देश को लेकर महासमुंद जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिला स्तर से लेकर संकुल स्तर तक मॉनिटरिंग दलों का गठन किया है। मानिटरिंग दलों ने के द्वारा जिले के समस्त विकासखंडों को जोनों में विभाजित कर निरीक्षण की व्यवस्था की गई थी। लिहाजा सभी जोन, सेक्टर एवं संकुल प्रभारियों ने निर्धारित तिथि को विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इस दौरान अनुपस्थित स्थित 25 शिक्षकों का को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसमें अनुपस्थित 35 शिक्षकों का स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने एक-एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई करने हेतु सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है।
जिन इन शिक्षकों का एक दिन का वेतन कटेगा उनमें महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत अपर्णा पाल व्याख्याता,आरती कुजुर व्याख्याता, सारिका साकरकर व्याख्याता, हेमपुष्पा ध्रुव व्यायाम शिक्षक, बाबूलाल नेगी सहा ग्रेड 02, प्रतिभा प्रभा कंवर व्याख्याता,रूखमणी शर्मा व्याख्याता, अशोक ध्रुव सशि एलबी, विनोद पटेल सशिएलबी की एक दिन की वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत नारद, विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत नारद साहू सशिएलबी,मेनीष कुमार चन्द्राकर सशिएलबी, शत्रुहन लाल मिर्धा उवशि देवेन्द्र कुमार ठाकुर, शिएलबी लिलेश्वर सिंह टेकाम, सशिएलबी संगीता सिन्हा, सशिएलबी रूपेश कुमार राजपूत शामिल हैं। इसी तरह बबीता बरिहा सशिएलबी, तरूण ठाकुर सशिएलबी, विनोद मरकाम सशिएलबी, लेखराम वनवासी सशिएलबी के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार विकासखंद पिथौरा अंतर्गत ममता ठाकुर प्रभारी प्राचार्य, पुरुषोत्तम ठाकुर व्याख्याता, रेखराम साहनी सहा.शिक्षक,निर्मला चौधरी शिक्षक एलबी, राजकपूर तिर्की सहा. शिक्षक, गौतम प्रसाद ध्रुव प्रधान पाठक, भूमिका सिंह प्रधान पाठक, अमृतलाल भोई शिक्षक, बसना अंतर्गत सुलोचना डड़सेना प्रधान पाठक, संगीता खुंटे सहायक शिक्षक एलबी, लक्ष्मी प्रसाद पोर्ते शिक्षक एलबी रूपधर निषाद विज्ञान सहायक, बालामणी नायक सहायक शिक्षक एलबी, लोकनाथ खुंटे सहायक शिक्षक एलबी एवं सरायपाली अंतर्गत नोमित तिर्की के वेतन कटौती के निर्देश दिए गए हैं।