महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 21 जून। समीप के ग्राम कसीबहरा एवं पिथौरा के खेल मैदान में विश्व योग दिवस के अवसर पर योगभ्यास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल एवम नपं अध्यक्ष देवसिंह निषाद उपस्थित थे। योग के बाद कसहीबहरा में ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों को जूते वितरित किये गए।
पिथौरा के खेल मैदान में योग दिवस पर आयोजित खास कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रतिदिन योग को अपना दैनिक कार्यक्रम बनाने की अपील करते हुए योग से होने वाले लाभ का बखान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ट नेता शंकर अग्रवाल सहित नपं अध्यक्ष देवसिंह निषाद एवं स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता, स्कूल के बच्चों सहित भारी संख्या में ग्रामीण जुटे। इसके अलावा समीप के ग्राम काशीबहरा में योग के बाद बच्चों को जन सहयोग से स्कूली जूते वितरित किये गए। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कसहीबाहरा में आयोजित इस कार्यक्रम में जूता वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कसहीबाहरा के सरपंच महोदय खेदूराम पटेल जी, उप सरपंच महोदय रेवाराम पटेल जी,जनपद सदस्य प्रतिनिधि मा. विष्णु पुन्नी बाई साहू ने गरिमामय उपस्थिति दी तथा अध्ययनरत सभी बच्चों को जूता एवं मोजा प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि ये सभी जूते जन सहयोग के माध्यम से विद्यालय को प्रदत्त हुआ था।