महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जून। पीएमश्री सेजेस तुमगांव में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया गया। इस समारोह में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक, फूलमाला और शैक्षिक सामग्री प्रदान कर हार्दिक स्वागत किया गया। यह आयोजन शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक शुरुआत का प्रतीक बना।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलरामकांत साहू ने कहा, शिक्षा वह आधार है जो बच्चों को अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ताकत देती है। मेहनत और लगन से पढ़ाई करें और अपने परिवार का नाम रोशन करें। उपाध्यक्ष सावित्रीबाई निर्मलकर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। आप सभी इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारें।
वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद रोहित साहू ने जोड़ा, आज का यह दिन आपके जीवन का नया अध्याय है। अनुशासन और मेहनत के साथ इसे यादगार बनाएं। अन्य अतिथियों में वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद थानू साहू और वार्ड क्रमांक 12 के पूर्व पार्षद शैलेन सेन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्राचार्य एल. कुरील ने अपने स्वागत भाषण में कहा, हमारा लक्ष्य बच्चों को शैक्षिक ज्ञान के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक मूल्यों से जोडऩा है। अतिथियों और शिक्षकों ने मिलकर नवप्रवेशी बच्चों को पाठ्य पुस्तकें, मिठाईयां चॉकलेट और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी।कार्यक्रम का समापन स्मरणीय रहा, जो पीएम श्री सेजेस तुमगांव के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का प्रतीक बना।
प्राचार्य श्री. कुरील के नेतृत्व में शिक्षकगण आई.एल. साहू, के.आर. साहू, श्री धीवर, कामता प्रसाद साहू, पवन कुमार डडसेना, श्री गेंद्रे, ज्योति सिंह, हेमलता साहू, कुसुम कुजूर, सविता ध्रुव, अंकिता ठाकरे, सिद्धांत गायगौरे, सुरेश यादव, नवीन दास, सागर झा, सत्यम पांडेय सजल चंद्राकर, तरुण सिन्हा, एल.एन. साहू, लोकेश साहू, डोलेश होता, मधुरिमा शर्मा, बरखा शर्मा, भारती भार्गव, वेनिका लकड़ा, सोनाली साहू, मोनिका यादव, प्रगति साहू, नलिनी ध्रुव, चेतना फ़ेकर, और रूपाली गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिक्षकों ने स्वागत व्यवस्था और कार्यक्रम के संचालन में विशेष ध्यान दिया।