महासमुन्द

दिशा की बैठक 25 को
19-Jun-2025 3:53 PM
दिशा की बैठक 25 को

महासमुंद,19जून। जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति दिशा की बैठक बुधवार 25 जून को आयोजित होगी। बैठक सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी। बैठक का आयोजन जिला पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सभी संबंधित सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट