महासमुन्द

पेंशनर सौंपेंगे ज्ञापन
19-Jun-2025 3:52 PM
पेंशनर सौंपेंगे ज्ञापन

महासमुंद,19 जून। प्रधानमंत्री को जिलाधीश के माध्यम से पूरे देश में एक ही दिन 23 जून को पेंशनर ज्ञापन सौंपेंगे।

ज्ञात हो कि 25 मई 2025 को लोकसभा में केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियमों का एक विधेयक पारित किया गया है जिसमें मौजूदा पेंशनभोगियों को 8वें वेतनमान का कोई लाभ नहीं मिल सकेगा। इस विधेयक पर पुनर्विचार कराने हेतु पूरे देश में एक ही दिन 23 जून को जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने का निर्णय अखिल कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन पेंशनर्स फोरम एवं पेंशनधारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ द्वारा द्वारा लिया गया है। उक्त निर्णय के परिप्रेक्ष्य में पेंशनर कल्याण संघ, जिला महासमुंद द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। उक्त प्रेस विज्ञप्ति पेंशनधारी कल्याण संघ के राजेंद्र इंगोले एवं बलराम ध्रुव द्वारा दिया गया।


अन्य पोस्ट