महासमुन्द

नीट परीक्षा में यकृति को ऑल इंडिया 50वीं रैंक
19-Jun-2025 2:22 PM
नीट परीक्षा में यकृति को ऑल इंडिया 50वीं रैंक

महासमुंद,19 जून। जिला मुख्यालय के नजदीकी ग्राम बिरकोनी निवासी यकृति यादव ने नीट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने 720 में 675 अंक प्राप्त किया है। यकृति यादव को ऑल इंडिया रैंक में 50वां स्थान मिला है। यकृति के पिता पवन यादव डॉक्टर हैं। मां नूतन यादव गृहणी हैं। यकृति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वेडनर और विकोन स्कूल रायपुर से प्रारंभ किया। इसके बाद नीट की तैयारी अपने माता-पिता के साथ घर में ही पूरा किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजन व शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट