महासमुन्द

स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चे झाडू लगाते दिखे, वीडियो फैला
17-Jun-2025 3:58 PM
स्कूल खुलने के पहले दिन बच्चे  झाडू लगाते दिखे, वीडियो फैला

महासमुंद,17 जून।  सोमवार को शिक्षा सत्र शुरूहुआ तो पहले ही दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बच्चे स्कूल में झाडू लगाते दिख रहे हैं। यह फोटो शासकीय प्राथमिक शाला भिलाईदादुर ब्लॉक बागबाहरा का है। जहां बच्चों से स्कूल परिसर साफ  कराया जा रहा है। इस संदर्भ में स्कूल के सहायक शिक्षक का कहना है कि बच्चों से सफाई नहीं कराया गया है बल्कि सहयोग लिया गया है। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि जांच कराया जाएगा और सही पाये जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट