महासमुन्द

भाजपा पिथौरा मण्डल की संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला
16-Jun-2025 4:19 PM
भाजपा पिथौरा मण्डल की संकल्प से  सिद्धि तक कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 16 जून। भाजपा पिथौरा मण्डल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश आह्वान पर संकल्प से  सिद्धि तक की कार्यशाला आयोजित की। ज्ञात हो कि पूरे देश में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के ग्यारह वर्ष पूरे होने पर कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री शंकर अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने पर जो कार्यक्रम हमको प्रदेश से जिले को मिले है उन सभी कार्यक्रमों को शत प्रतिशत मंडल में फिर शक्तिकेंद्रों में तथा बूथ में जाकर मनाना है। संगठन से आए सभी कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए पूरा करना हम सबका दायित्व है मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य हम सब को करना है हमको आम जानता को बताना है मोदी सरकार आपके लिए क्या क्या कर रही है।

  कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व जनपद अध्यक्ष बागबाहरा स्मिता चंद्राकर ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूँ जो मुझे पिथौरा मंडल में आने का मौका मिला है इस मंडल में हर कार्यक्रम हमेशा से ही समय पर पूरे होते है उन्होंने ने भी सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया की मोदी सरकार की योजनाओं तथा विष्णु देव साय सरकार को योजनाओ को जन जन तक हमको सब को पहुंचाना होगा योजनाओं का लाभ तो लोगो को मिल ही रहा है लेकिन उनको ये अभी भी बताने की जरूरत है की कौन दे रहा है आप सभी बूथ तक जाये। समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाये उनको बताए की मोदी सरकार आपने लिए क्या क्या कर रही है अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है मोदी सरकार के आने से गऱीब व्यक्ति के जीवन में ख़ुशहाली आई है किसान खुश है व्यापारी खुश है आम जनता ख़ुश है ये है हमारी मोदी सरकार की उपलब्धि है।

कार्यक्रम का संचालन युवा भाजपा नेता विक्की सलूजा एवं आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष राजेश चौधरी ने किया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के महामंत्री जतीन ठक्कर,मंडल महामंत्री श्रीमती किरन दुलीकेशन साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता रैदास गोयल,वेदप्रकाश गोयल,वरिष्ठ भाजपा नेता सीता राम सिन्हा,महिला मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती मधूरिमा पांडे,मंडल उपाध्यक्षश्री मति पदमिनी चौधरी,पार्षद मन्नू लाल ठाकुर,पार्षद श्रीमति राम कंवर सिन्हा, पूर्व महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा श्री मति उषा श्रीवास्तव, श्वेता प्रसाद,  वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू,डॉ संजय गोयल,मंडल के उपाध्यक्ष पंचराम मटियारा,सुधीर प्रधान,जिला महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा दूलीकेशन साहू,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय नायक,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री दुर्गेश सिंन्हा,बबलू सोनी, शिवचरण नायक,प्रेम प्रधान, जीतेंद्र गुप्ता, प्रियांशु दीक्षित पुष्पराज गजेंद्र, बरेकेल सोसाइटी अध्यक्ष शिवकुमार पटेल, गया राम धिवर, नारायण पटेल,रामो साहू,रेखचंद देवांगन, सरपंच जुगेशवर बरिहा, राजकुमार प्रधान मंडल मंत्री गोविंद प्रधान कन्हैया प्रधान हरेराम प्रधान महेंद्र पटेल गजराज बारीक प्रकाश विशाल , जगन्नाथ साहू,सुकांत सोनी,राम प्रसाद बारिक, प्रेम शंकर प्रधान, राजेश अग्रवाल जीतू, संतोष ,श्याम , फिरोज, नारायण, राकेश मरावी, देव कुमार सिंह सुमित सिंघल बिट्टू सुशील भाई मनहरण यादव सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


अन्य पोस्ट