महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15जून। पूर्व संसदीय सचिव छण्गण् शासन व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन काल में बनाए गए बेहतर स्वास्थ्यगत ढांचे को वर्तमान भाजपा सरकार ने महज डेढ़ साल में ही पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। आज जिले के सबसे बड़े अस्पताल सहित ब्लाकों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभावों से जूझ रहे हैं। कांग्रेस शासन काल में मैंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निवेदन कर जिला अस्पताल में विभिन्न सुविधाएं शुरू करवाया था। जिसमें प्रमुख रूप से डायलिसिस सेंटर, कीमोथेरेपी सेंटर, शहर के 5 स्थानों पर शहरी स्वास्थ्य क्लीनिक सहित आवश्यक जांच उपकरण की व्यवस्था की 5 साल कमी नहीं होने दिया। तुमगांव में पोस्टमार्टम सेंटर भी क्षेत्र के नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए हमने शुरू करवाया था। लेकिन वर्तमान में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। महासमुंद जिला अस्पताल में सीटी स्कैनए एक्सरे, सोनोग्राफी, लैब टेस्ट के लिए मरीजों को परेशान किया जा रहा है। सरकार के प्रशासनिक निरंकुशता व लचर व्यवस्था से अधिकारी कर्मचारी मनमानी पर उतारू हो गए हैं।
श्री चंद्राकर ने कहा कि जिला अस्पताल के कर्मचारियों की मनमानी दो दिन पूर्व ही सामने आया है, जब खरियार रोड की एक महिला जंंंाच रिपोर्ट लेने पहुंची। महिला को यह कहकर लौटा दिया गया कि वह दो माह बाद रिपोर्ट लेने पहुंच रही है। जबकि नियमत: भारतीय चिकित्सा परिषद एमसीआई द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों के तहत मरीज को अपने मेडिकल रिकॉर्ड की प्रतियां प्राप्त करने का अधिकार है। मरीजों की मांग पर अस्पताल प्रबंधन को सहायक दस्तावेजों के साथ परिशिष्ट 3 के अनुसार, उन्हें रिकार्ड प्रदान करना होता है।
श्री चंद्राकर का कहना है कि अस्पतालों को 3 से 5 साल तक रिकार्ड सुरक्षित रखना होता है। यह मरीजों का अधिकार है। घर में शोक के माहौल होने के कारण महिला को रिपोर्ट लेने में केवल 2 माह का विलंब हुआ था, जिसे यह कहकर बाहर निकाल दिया गया कि हम 2 माह का रिकार्ड नहीं रखते। महासमुंद जिला अस्पताल में आसपास के 4.5 जिलों के मरीज तथा समीपवर्ती राज्य ओडि़शा से भी बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। यदि कर्मचारियों का रवैया इसी प्रकार रहा तो इस अस्पताल से मरीजों का मोह भंग होते समय नहीं लगेगा। पहले ही महासमुंद का जिला अस्पताल नर्सिंग स्टाफ , डॉक्टरों की कमी, दवाओं कमी, आवश्यक उपकरण सीटी स्कैन, सोनोग्राफी मशीन, एक्सरे मशीन की समस्याओं से परेशान हैं। यहां सोनोग्राफी पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को 2-2 माह की तिथि दी जाती है।
जिससे परेशान होकर मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। श्री चंद्राकर ने कहा कि जिले का सबसे बड़ा अस्पताल की स्थिति दयनीय हो चुकी है। चिकित्सा सेवा को लेकर साय सरकार की कोई ठोस नीति नहीं है और न ही उनकी नियत है। साय सरकार में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह बदहाल है।