महासमुन्द

मानसून की आहट, सप्ताह भर में झमाझम बारिश के आसार
15-Jun-2025 3:48 PM
मानसून की आहट, सप्ताह भर में झमाझम बारिश के आसार

महासमुंद, 15 जून। इंतजार खत्म हुआ और अब अगले 6 दिनों तक रोजाना जमकर बारिश होगी। मानसून के जिले में प्रवेश के संकेत मिल गए हैं। हालांकि कल शाम महासमुंद शहर में बारिश नहीं हुई है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आज रात ही मानसून की एंट्री जिले में हो सकती है। तथा कल सोमवार से आगामी 6 दिनों तक बारिश होगी। क्षेत्र के किसान टकटकी लगाए मानसून का इंतजार कर रहे हैं। बीते 2 दिनों में सूर्य की तपिश बढऩे के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि हो गई है। फलस्वरूप उमस और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों बेहाल कर रखा है। हालांकि आज सुबह से ही आसमान पर बादल दिखाई दे रहा है तथा शाम हल्की ठंडी हवा का एहसास किया जा रहा है। इस बार 29 मई यानी समय से पूर्व प्रदेश की सीमाओं पर मानसून पहुंचा। लेकिन अधिक दबाव क्षेत्र की वजह से दंतेवाड़ा के आसपास ही अटका रहा।

 

अंतत: निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय होने के साथ ही अब तेजी से मानसून आगे बढ़ा है।

 वर्तमान में बदली और उमस की स्थिति लगातार बनी हुई है। इस बीच जिले के वनांचल क्षेत्रों में वज्रपात की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार एक द्रोणिका बस्तर तथा दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास 9 किलो मीटर दिखाई दे रहा है। इसके चलते 10 जिलों में बारिश की प्रबल संभावनाएं है।


अन्य पोस्ट