महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 जून। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के 50 दिन बाद कल सोमवार को जिले भर के स्कूल एक बार फि र विद्यार्थियों से गुलजार हो जाएंगे। प्रथम दिवस यानी 16 जून को इस बार शाला प्रवेशोत्सव के साथ ही बच्चों को गणवेश तथा किताबें दी जावेगी। पहले दिन से ही पढ़ाई शुरू होने के भी दावे शिक्षा विभाग कर रहा है। विभाग की मानें तो इस बार स्कूल खोलने पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। कहा जा रहा है कि पहले दिन ही बच्चों को गणवेश वितरण किये जाएंगे।
फलस्वरूप जिले के कुल 184 संकुल केंद्रों में पृथक-पृथक माप के 1 लाख 20 हजार 629 जोड़ी गणवेश पहुंचाए गए हैं। इसमें महासमुंद ब्लॉक में 28864, बागबाहरा में 20261, विधौरा में 11896, बसना में 23958 तथा सरायपाली में 19495 सेटे भेजे जा चुके हैं। जिसका वितरण प्रथम दिन ही किया जाएगा। जबकि कक्षा पहली से आठवीं तक की पाठ्य पुस्तकें इस बार अब तक नहीं पहुंच पाई है।
जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए विभाग द्वारा 1 लाख 38 हजार 466 सेट पाठ्य पुस्तकों की मांग की थी पर कल शनिवार शाम तक किताबें नहीं पहुंच पाई थी। जबकि हाई स्कूलों के लिए करीब 1 लाख पुस्तकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। जिसे प्रथम दिन वितरण किया जाएगा। आज की स्थिति में 35944 पाठ्य पुस्तकों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक जिले में 12076 प्राथमिक शालाएं, 492 पूर्व माध्यमिक, 62 हाईस्कूल तथा 126 हायर सेकेंडरी स्कूल हैं। मालूम हो कि पिछले कई सालों से नया शिक्षण सत्र शुरू होने के साथ ही शिक्षकों की कमी को लेकर आए दिन शाला में अध्ययनरत बच्चों के साथ पालक स्कूलों में तालाबंदी से लेकर आंदोलन तक करते रहे। जिससे आधा सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की घोषणा के बाद शिक्षकों की काउंसिलिंग में यह खुलासा हुआ कि जिले की प्राथमिक शालाओं में 444, पूर्व माध्यमिक जो वर्षों से अपनी सुविधाजनक व हायर के भी 110 व्याख्याता एवं सहायक शिक्षक कुल 703 अतिशेष थे। युक्तियुक्तकरण के तहत इन संभी 703 शिक्षकों को समायोजित किया गया।
इस तरह जिले में 17 शालाओं का समायोजन किया गया है।