महासमुन्द

रक्षित केंद्र महासमुंद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
15-Jun-2025 3:44 PM
रक्षित केंद्र महासमुंद में  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15जून। श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर की ने  14 जून को ग्राम परसदा स्थित रक्षित केंद्र महासमुंद में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें श्री नारायणा हॉस्पिटल रायपुर द्वारा नि:शुल्क मल्टी स्पेशलिटी हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजना खेमका अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप पटेल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर अनिमेष चौधरी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नामित नंदे उपस्थित थे। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर चेक करने हेतु स्टॉल लगाया गया जिसमें अजीत ओगरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा मिलिंद पांडे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागबाहरा प्रतिभा चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक महासमुंद, दीप्ति कश्यप रक्षित निरीक्षक महासमुंद एवं बालमुकुंद साहू उप निरीक्षक के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल एवं पुलिस परिवार के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का लाभ उठाया गया।


अन्य पोस्ट