महासमुन्द

जहां तकनीक है, वहां तरक्की-जहां भाजपा सरकार, वहां गरीब कल्याण-बृजमोहन
15-Jun-2025 3:29 PM
जहां तकनीक है, वहां तरक्की-जहां भाजपा सरकार, वहां गरीब कल्याण-बृजमोहन

के न्द्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर रायपुर के सांसद ने महासमुंद सांसद संग ली प्रेसवार्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,15 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यालय को 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा इसे विकसित भारत का अमृतकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष बताते हुए प्रत्येक जिलो में प्रेसवार्ता कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कल शाम महासमुंद जिले के भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता ली। उनकी प्रेसवार्ता 29 बिन्दुओं पर आधारित थी।

सांसद बृजमोहन मोहन अग्रवाल ने सबसे पहले गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि मोदी जी के 11 वर्ष विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का स्वर्णिम काल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नये भारत की सोच में जहां तकनीक है, वहां तरक्की है,जहां भाजपा सरकार है,वहां गरीब कल्याण है,शासन अब सेवा है, सरकार अब सहभागी है, सुशासन अब संस्कृति है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले हमारी सोच थी कि काम कैसे होगा। ये नही हो पायेगा। ये हो ही नहीं सकता। जबकि आज की सोच है ये होगा और जरुर होगा। क्योकि मोदी है तो मुमकिन है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थें। आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। क्या ही संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे हंै। जब दुनिया में आपरेशन सिंदूर का डंका मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल, लोकल को बढ़ावा देने, आतंकवाद को चेतावनी देने, राजनैतिक स्वच्छता, देश से नक्सलवाद समाप्त करने, हर घर बिजली, हर घर नल कनेक्शन एवं बेघरों को आवास देने वाला है। बृजमोहन अग्रवाल भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ प्रसेवार्ता में महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी,पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट