महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 जून। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा ग्राम घोड़ारी में अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर संयुक्त रूप से शुक्रवार को ग्राम घोड़ारी पहनंबर 33 रानिमं् तुमगांव तहसील महासमुंद स्थित खसरा नं 06 रकबा 0.24 हेक्टेयर में क्षेत्र में सुभद्रा यादव पति रामाश्रय यादव के पक्ष में गौण खनिज फर्शी पत्थर हेतु स्वीकृत उत्खनित पट्टा का पंच गवाहों के समक्ष जांच किया गया। मौके पर स्वीकृत क्षेत्र को दर्शाने वाले कोआर्डिनेट के साथ सीमा स्तंभ लगे हुये पाया गया एवं तार फेसिंग होना पाया गया।
खदान में उत्खनन कार्य स्थापित सीमा स्तंभ एवं स्वीकृत नक्शे में चिन्हांकित भाग पर ही होना पाया गया। उपरोक्त के अलावा स्वीकृत खदान के पश्चिम दिशा में 15 मीटर की दूरी पर नदी क्षेत्र के शासकीय भूमि पर फर्सी पत्थर का अवैध घनमीटर क्षेत्र में विद उत्खनन क के अनुसार संतोष यादव घोड़ारी जिला महासमुंद द्वारा किया जाना बताया गया।
अवैध फर्शी पत्थर उत्खनन में अवैध उत्खननकतां के विरूद्ध खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियमन 1957 की धारा 21 के 35 मीटर 17 मीटर 01 मीटर 595 घनमीटर में बाजार मूल्य एवं समझौता राशि सहित कुल 2ण्88 लाख रुपए का अर्थदण्ड समझौता राशि अधिरोपित किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध उत्खनन परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक एफआईआर की कार्रवाई की जायेगी।