महासमुन्द

बैंक कर्मी से पैसे लूटकर बाइक चालक फरार
14-Jun-2025 3:55 PM
बैंक कर्मी से पैसे लूटकर बाइक चालक फरार

महासमुंद,14जून। थाना अंतर्गत बीच रास्ते में एक स्मॉल फायनेंस बैंक के कर्मचारी से पैसे लूटने की घटना सामने आई है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली में रिलेशनशीप कर्मचारी टिकेश्वर डड़सेना 12 जून को कलेक्शन के लिये बसना क्षेत्र के ग्राम पर्रापाट,बड़ेटेमरी, डुमरपाली,छोटेपटनी,बडे डाभा, छोटेडाभा, बसुंला समुह का पैसा वसूली में आया था और करीबन 46 हजार 300 रुपए की वसूली का पैसा अपने बैग में रखकर मोटर सायकल से सरायपाली आ रहा था। टिकेश्वर बैग को मोटर सायकल की टंकी के ऊपर रखा था। इसी दौरान करीब 7.30 बजे बसना की ओर से एक मोटर सायकल पल्सर के चालक आया और उसके मोटर सायकल में रखे बैग को झपट कर ले गया। इसके बाद टिकेश्वर ने उक्त पल्सर गाड़ी का पीछा किया जो वह तेज गति से निकल गया। टिकेश्वर ने घटना की जानकारी सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली पहुंचकर ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार साहा को दी है। बैग के अंदर नगदी रकम 46300 रुपए, एक मोबाइल  कीमती 3000 रुपए, रसीद बुक, पर्स व अन्य कागजात कुल जुमला कीमती 49 हजार 300 रुपए था।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 304.बीएनएस पंजीबद्ध कर दिया है।


अन्य पोस्ट