महासमुन्द
महासमुंद,14 जून। बसना थाना अंतर्गत ग्राम पर्रापाठ में अज्ञात कार की ठोकर से मोटर सायकल चालक की मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
ग्राम बरपेलाडीह निवासी हरीश चंद्र मानिकपुरी ने बताया कि 12 जून को वह अपने दोस्त जहीत चौहान के साथ उनकी बाइक प्लेटिना में जगदीशपुर निजी काम से गया था। जहां काम खत्म कर वापस आते समय दोपहर एनएच 53 रोड यात्री प्रतिक्षालय के पास परीपाठ में मोटर सायकल को जहीत चौहान चला रहा था। उसी समय पीछे से आ रही अज्ञात डिजायर कार चालक ने अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक व कट मारते हुये मोटर सायकल को साइड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे दोनों मोटर सायकल में सवार रोड़ में गिर गये। गिरने से दोनों को चोटें आयी है। मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया है। तथा इसके बाद उन्हें डायल 112 वाहन के माध्यम से इलाज हेतु सीएचसी बसना लेकर आये।
जहां डॉक्टर ने चेक कर जहीत चौहान की मौत होना बताया।
मामले में पुलिस ने अज्ञात डिजायर कार का चालक के विरुद्ध अपराध धारा 106 -1, बीएनएस 125 ए बीएनएस 281.बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।